
देश-विदेश
रसोई रेस्तरां के बाहर बड़ा धमाका, एक की दर्दनाक मौत, 10 लोग घायल
नई दिल्ली : शिमला के मिडल बाजार में शिवमंदिर के समीप हिमाचली रसोई रेस्तरां के भीतर अचानक बड़ा धमाका होने से हड़कंप मच गया। इस दुर्घटना में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शिमला के रेस्टोरेंट में हुआ धमाका इतना जोरदार था कि बाहर मिडल बाजार से गुजर रहे लोग और साथ लगती दुकानों में बैठे कारोबारी भी चपेट में आ गए। धमाका कैसे हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है। धमाके से मिडल बाजार और मॉलरोड समेत 25 से ज्यादा दुकानों और घरों के शीशे चटक गए। मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया, इस धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि स्कैंडल प्वाइंट से रानी झांसी पार्क तक इसके झटके महसूस किए गए।













