Uncategorized

BJP की लहर, कांग्रेस-लेफ्ट ढेर, त्रिपुरा की सभी सीटों पर आए रुझान

(शशि कोन्हेर) : विधानसभा चुनाव 2023 में नतीजों के दौर की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार को 60 विधानसभा सीटों वाले पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में मतगणना चल रही है। राज्य में 16 फरवरी को मतदान हुआ था, जिसमें राज्य की 88 फीसदी जनता ने भाग लिया। निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी दी थी कि राज्य में पंजीकृत कुल 28.14 लाख मतदाताओं में से करीब 24.66 लाख ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। चुनावी मैदान में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, वाम दल, तृणमूल कांग्रेस, टिपरा मोथा ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। साथ ही 58 निर्दलीय भी विधानसभा की सदस्यता के लिए दावा पेश कर रहे हैं। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के नतीजों के पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ

त्रिपुरा की सभी 60 सीटों पर रुझान सामने आ चुके हैं
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में सभी 60 सीटों पर रुझान सामने आ चुके हैं। देखिए ताजा आंकड़े…
भाजपा: 42 पर आगे
कांग्रेस-लेफ्ट:10
टिपरा मोथा: 8

 

Related Articles

Back to top button