Uncategorized
CG में साप्ताहिक बाजार में नक्सली हमला:दो जवानों पर चाकू से किया वार, हथियार लूटकर भागे; रायपुर एयरलिफ्ट किए गए दोनों जवान
By Dinesh chourasiya
0

छतीसगढ़ में सुकमा और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर स्थित जगरगुंडा गांव में नक्सलियों ने जवानों पर हमला किया है। नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने 2 जवानों पर चाकू से हमला किया है। इसके बाद उनके हथियार लूटकर मौके से फरार हो गए।
इस हमले में करतम देवा और सोढ़ी कन्ना ये दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राइमरी ट्रीटमेंट के बाद दोनों को एयर लिफ्ट कर रायपुर भेजा गया है। दोनों जवान आज (रविवार) सुबह ड्यूटी पर जगरगुंडा बाजार में गश्त के लिए निकले थे। साप्ताहिक बाजार होने की वजह से भीड़ ज्यादा थी।







इस भीड़ में नक्सलियों की एक स्मॉल एक्शन टीम ग्रामीणों की वेशभूषा में पहले से ही घात लगाकर बैठी थी। जैसे ही दोनों जवान बाजार में पहुंचे, नक्सलियों ने इन पर हमला कर दिया।
खबर लगातार अपडेट हो रही है…




