Uncategorized

भिलाई में नहीं खिलाया कैरम तो बच्ची ने लगा ली फांसी माता-पिता की लापरवाही का नतीजा

By Dinesh chourasiya

पिया नेताम का शव - Dainik Bhaskar

भिलाई के खम्हरिया वार्ड 1 में एक 9 साल की बच्ची ने महज इसलिए खुदकुशी कर ली, क्योंकि उसके भाई बहन ने उसे कैरम नहीं खेलने दिया। पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। स्मृति नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्मृति नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना खम्हरिया गांव की है। यहां के रहने वाले सेवक राम निषाद (60 साल) के 12 बच्चे हैं। उनकी छेटी बेटी पिया नेताम 9 साल अपनी जुड़वा बहन और अन्य के साथ शनिवार सुबह 11 बजे घर में कैरम खेल रही थी।

खेल के दौरान कुछ बेइमानी की बात को लेकर भाई बहन में झगड़ा हुआ तो उन लोगों ने पिया को खिलाने से मना करके वहां से भगा दिया। पिया रोते हुए घर के अंदर गई और माता पिता से शिकायत की। मां-बाप ने उसकी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया तो वो रोते हुए कमरे में चली गई।

इसके बाद कमरे के अंदर बेड पर चढ़कर परछी में पाइसे रस्सी बांधकर उसने फंदा लगाया और उसमें झूल गई। जब माता पिता अंदर पहुंचे तो देखा कि पिया फंदे पर थी। उन्होंने रस्सी को काटा और तुरंत उसे शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही स्मृति नगर पुलिस अस्पताल पहुंची। उन्होंने पंचनामा तैयार कर बच्ची के शव को सुपेला अस्पताल भेजा। यहां रविवार सुबह पोस्ट मार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Related Articles

Back to top button