छत्तीसगढ़

DURG  IAS, IPS और IRS अधिकारी देंगे सफलता के टिप्स:UPSC की तैयारी करने वाले युवाओं को लिए भिलाई टॉक का आयोजन

By Dinesh chourasiya

भिलाई टॉक प्रोग्राम में पहुंचेंगे यूपीएससी टॉपर

सिविल सर्विसेज यानि यूपीएससी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए आज बेहद खास दिन है। दुर्ग के BIT स्थित ऑडिटोरियम में आज UPSC टॉपर IAS, IPS और IRS स्टूडेंट्स को निशुल्क टिप्स देंगे। ये सभी अधिकारी रविवार को भिलाई टॉक कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं।

आईएएस अधिकारी लक्ष्मण तिवारी ने बताया यूपीएससी एवं प्रशासनिक सेवा की तैयारी करने वालों के लिए ये बड़ी खुशखबरी है। जिला प्रशासन एवं नगर निगम भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में भिलाई टॉक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें यूपीएससी चयनित अनुभवी एवं टॉपर्स प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर टिप्स दी जाएगी। वो अपने पूरे अनुभवों को साझा करेंगे। 16 जुलाई रविवार को बीआईटी के ऑडिटोरियम में यूपीएससी की तैयारी करने वालों को यूपीएससी चयनित अनुभवी अभिषेक चतुर्वेदी, अंशिका जैन, आईएएस प्रखर चंद्राकर व आईपीएस आकाश कुमार जैसे टॉपर अपने अनुभवों को स्टूडेंट्स के साथ साझा करेंगे। यही नहीं स्टूडेंट्स इनसे सीधे सवाल भी कर सकते हैं। आयोजन के दौरान प्रश्नोत्तरी भी होगी ताकि कोई भी संशय हो उसे दूर किया जा सके।
सुबह 10 बजे से शुरू होगी कार्यशाला
कार्यशाला बीआईटी के ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी। जो भी स्टूडेंट्स यहां आना चाहता है उसे 9:30 बजे आकर निशुल्क पंजीयन कराना होगा। इस कार्यक्रम में यूपीएससी की तैयारी करने वाला कोई भी छात्र, छात्रा शामिल हो सकता है। कार्यशाला में पैनल डिस्कशन भी होगा।
पढ़ाई की तकनीक और टाइम मैनेजमेंट की मिलेगी जानकारी
कार्यशाला में कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा एवं पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा भी शामिल होंगे। यूपीएससी की तैयारी के लिए एक्सपर्ट अपनी राय भी देंगे। वो यह भी बताएंगे कि यूपीएससी की कैसे तैयारी करना है। पढ़ाई की तकनीक और टाइम मैनेजमेंट के बारे में भी बताया जाएगा। जनरल नॉलेज और करंट अफेयर के टिप्स भी दिए जाएंगे। तैयारी के लिए नोट्स किस प्रकार से तैयार किए जाएंगे और रिवीजन कैसे करना है ये सारी बातें एक्सपोर्ट बताएंगे।

Related Articles

Back to top button