
भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में मिला 4 माह का भ्रूण:नोच-नोचकर खा रहे थे कुत्ते, पुलिस ने जब्त कर पीएम के लिए भेजा
By Dinesh chourasiya
छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि बैकुंठधाम मंदिर के पास एक भ्रूण मिला है। पुलिस ने पास जाकर देखा तो वो 4 महीने का भ्रूण लगरहा था। भ्रूण को हाथ पैर और शरीर के कुछ हिस्से बनना शुरू हुए थे। ये भ्रूण किसका है और किसने यहां फेंका पुलिस इसका पता लगा रही है। फिलहाल पुलिस ने भ्रूण का पंचनामा बनाया और उसे पीएम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि भ्रूण अवैध संबंधों के चलते यहां फेंका गया या कुछ और मामला है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
पीएम के बाद पता चलेगा कि भ्रूण मेल है या फीमेल
छावनी पुलिस का कहना है कि भ्रूण मेल या फीमेल इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लिंग का पता चल पाएगा। खबर लिखे जाने तक लाल बहादुर शात्री अस्पताल में भ्रूण का पीएम हो रहा था।














