छत्तीसगढ़

RAIPUR NEWS : तालाब में तैरती मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका

 

 

 रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी में एक तालाब में युवक की तैरती हुई लाश मिली है जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

 

ट्रांसपोर्ट नगर इलाके के तालाब में एक युवक की लाश देखने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक, लाश कों देख कर प्रथम दृष्टया में हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

Related Articles

Back to top button