छत्तीसगढ़

रोका छेका अभियान के तहत निगम क्षेत्र में 93 आवारा पशुओं की हुईं धरपकड़

दुर्ग / नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज फिर महाअभियान चलाकर आवारा मवेशियों की धरपकड़ की दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में रोका छेका अभियान चलाया गया।आज इस अभियान में दुर्ग निगम के साथ भिलाई. चरोदा और रिसाली निगम की टीम भी शामिल थी।दुर्ग नगर निगम 34,भिलाई नगर निगम 18,भिलाई नगर निगम चरोदा 19,रिसाली नगर निगम 22 चारों निकायों के कर्मचारियों ने संयुक्त महाअभियान चलाकर दिनभर में 93 आवारा मवेशियों को पकड़ा। पकड़े गए मवेशियों को दुर्ग निगम के पुलगांव व कृषि उपज मंडी तथा नेवई गोठान में रखा गया है।शहर के मुख्य मार्गों, चौक- चौराहों और बाजार क्षेत्र में आवारा मवेशी घूमते करते नजर आते हैं। इसकी वजह से आम नागरिको को आवागमन में परेशानी होती हैं।

कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के आदेश और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर आज फिर चलाया गया धरपकड़ महाअभियान, दुर्ग निगम क्षेत्र में रोका छेका अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में तीन अन्य निकायों की टीम भी शामिल हुई। इस दौरान दुर्गं निगम के शहर क्षेत्र में आवारा मवेशियों को पकड़ने की कार्रवाही महाराजा चौक,जेल चौक,गौरवपथ होते हुए पोटिया चौक,कसारीडीह,केलाबाड़ी स्टेशन रोड, सहित शहर अन्य इलाकों में किया गया।

शहर में आवारा पशुओं के कारण वाहन चालकों एवं मार्केट में खरीददारी के लिए आने वाले लोगों को समस्या से निजात दिलाने निगम की टीम पशुओ को पकड़ने की कार्रवाई कर रहे हैं। विशेष अभियान में दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के वार्डों से आवारा मवेशी पकड़ने योजना बनाकर कार्य कर रहे है। सभी क्षेत्रों में आवारा पशुओं को पकड़ने का महाअभियान चलाया जा रहा है। मवेशियों को पकड़ने के दौरान उन्हें चोट न लगे इसलिए नगर निगम की टीम चार काऊ केचर एवं रस्सी व आवश्यक संसाधन के साथ फिल्ड में पहुंच रहे है, नगर निगम के नोडल अधिकारी दुर्गेश गुप्ता ने पशु पालकों से अपील की है कि खुले में आवारा मवेशियों को न छोड़े और अभियान में सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button