छत्तीसगढ़

CG  : पति ने घन से वारकर की पत्नी की निर्मम हत्या, फिर फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी  

By Dinesh chourasiya

 

कोरबा। CG  : जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहाँ एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। जिले में उरगा थाना क्षेत्र के गांव ढनढनी से सोमवार को दोहरे मौ की खबर सामने आई है.  अपनी पत्नी को पहले तो मौत के घाट उतारा. फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी है.

कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम ढनढनी में देर रात एक सनसनीखेज घटना घटी है। जिसकी जानकारी सोमवार की सुबह सामने आई है। जहाँ ग्रामीण परिवेश के मृतक युवक पवन बिंझवार ने अपनी पत्नी पर लोहे के घन से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद पत्नी की मौत हो गयी है। उसके बाद पति ने भी अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी है। सुचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल पहुंचाया है।वहीँ मामले की जाँच में जुट गई है, घटना के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

Related Articles

Back to top button