छत्तीसगढ़

DURG मार्ट के अंदर से चोरी सो रहा था गार्ड; शटर तोड़कर अंदर घुसा चोर, कैश और चांदी का सिक्का लेकर हुआ फरार चोर की तलाश में जुटी पुलिस

By Dinesh chourasiya

चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस चोर की तलाश कर रही है। - Dainik Bhaskar
चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस चोर की तलाश कर रही है।

दुर्ग में संचालित एक बड़े मार्ट में चोरी का मामला सामने आया है। गार्ड होने के बाद भी चोर शटर तोड़कर मार्ट के अंदर घुस गया और वहां से नगदी और चांदी का सिक्का चोरी करके ले गया। हालांकि अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों से आरोपी नहीं बच सका। उसकी पूरी गतिविधि कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है।

चोरी की यह वारदात शनिवार सुबह बोरसी मार्ग स्थित आरके मार्ट में हुई है। मार्ट के मालिक राकेश कुमार साहू ने बताया कि रोज की तरह सुबह मार्ट खुला और उसके बाद रात में बंद होने के बाद वो अपने घर चला गया। अगले दिन सुबह गार्ड ने बताया कि मार्ट के शटर टूटा हुआ है।

शटर को किनारे से उखाड़ा उसके बाद अंदर जाकर की चोरी।

इसके बाद राकेश मौके पर पहुंचा और देखा कि अंदर गल्ले में रखा लगभग 30 हजार रुपए और चांदी का सिक्का नहीं है। जब उसने मार्ट के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखा तो एक आदमी उसमें देर रात चोरी करते हुए दिखाई दिया। राकेश साहू की शिकायत पर पुलिस ने पहले तो आवेदन लेकर दो दिन घुमाया। जब चोर पकड़ में नहीं आया तब पुलिस ने दो दिन बाद शिकायत दर्ज की है। साथ ही साथ ट्रेनी आईपीएस ने दावा किया है वो शाम तक आरोपी को पकड़ लेंगे।

सो रहा था मार्ट का गार्ड
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक चोरी की घटना 9 जुलाई सुबह 4 बजकर 55 मिनट की है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक युवक मार्ट के अंदर घुसा है। वो कैश काउंटर के पास जाकर कैश चोरी करता है और फिर बिना कोई सामान चोरी किए वहां से चला जाता है। बताया जा रहा है कि जिस समय चोर चोरी करने आया उस समय वहां का गार्ड सो रहा था।

तहसीलदार के घर में लाखों की चोरी
इसी तरह स्मृति चौकी अंतर्गत तहसीलदार प्रेमलता कलिहारी के घर में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। स्मृति चौकी प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि बताया कि पुष्पक नगर निवासी प्रेमलता दुर्ग में तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। वो लोग परिवार के साथ 6 से 10 जुलाई तक बाहर थे। इसी दौरान किसी ने सूने मकान में घुसकर सोने चांदी के जेवरात और नकदी सहित करीब चार-पांच लाख का सामान पार कर दिया है।

Related Articles

Back to top button