देश-विदेश

आवारा कुत्तों की वजह से स्कूल छुट्टी,आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद…

केरल: केरल में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं. आए दिन कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं. हालात ये हो गए हैं कि लोग बच्चों के घर से बाहर जाने पर चिंतित रहते हैं. इसको देखते हुए कोझिकोड जिले में कुथली पंचायत ने कुत्तों के हमलों से निपटने के लिए क्षेत्र के 6 स्कूलों और 17 आंगनबाड़ियों में सोमवार को छुट्टी की घोषणा कर दी|

ये फैसला पंचायत अध्यक्ष ने हाल ही में हुई एक घटना को देखते हुए सहायक शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापकों से चर्चा के बाद लिया. इस घटना में एक आवार कुत्ते ने चार लोगों को काट लिया था. इसमें दो महिलाएं भी थीं. उनमें रेबीज के लक्षण दिखे|

Related Articles

Back to top button