छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री आवास योजना: आवेदन पत्र प्राप्त तथा जमा करने, दोनो कार्यों की तिथि 26 अगस्त तक बढ़ाई गई:

दुर्ग/ महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त प्रकाश सर्वे के निर्देशानुसार कोविड वैक्सीन महाअभियान के कारण किरायेदारों के लिए आवेदन पत्र के साथ प्राप्त करने एवं संपूर्ण दस्तावेज के साथ आवेदन पत्र जमा करने की तिथि को दिनांक 26/08/2022 दिन शुक्रवार तक बढ़ाया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी ( प्र.म.आ.यो.श ) के मोर मकान – मोर आस के लिए दिनाँक 16/08/ 2022 की तिथि को बढ़ाते हुए 26 अगस्त 2022 तक किया गया है।दिनांक 12/08/2022 तक कुल 480 आवदेकों ने अपने दस्तवेजो के साथ आवेदन पत्र निगम में प्रस्तुत किया है। प्राप्त आवेदनों का भौतिक सत्यापन का कार्य दिनांक 17/08/22 से प्रारंभ किया जावेगा जिसके लिए 15 दल गठित किया गया है।

Related Articles

Back to top button