छत्तीसगढ़

महापौर ने सामुदायिक भवन में शिफ्ट बाढ़ प्रभावित 13 परिवार के 60 लोगो को भोजन पैकेट वितरित किया

दुर्ग/ नगर पालिक निगम दुर्ग।शहर विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने अधिकारियों के साथ के प्रभावित परिवारों के लिए भोजन के पैकेट लेकर वार्ड 55 पुलगांव शिव पारा सामुदायिक भवन में पहुंचे। लोगों को भोजन पैकेट का वितरण किया।इस दौरान वार्ड पार्षद हेमेश्वरी निषाद.राजेश शर्मा,सुमित वोरा, प्रभारी कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा,भवन अधिकारी प्रकाश चंद थावानी,सहायक भवन अधिकारी गिरीश दिवान,उपअभियंता मोहित मरकाम मौजूद थे। इस दौरान महापौर ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्यो को सुना,

उन्होंने कहा की किसी की भी चीज जरूरत हो मुझे बताए।उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों को हिम्मत देते हुए कहा धीरे धीरे काफी हद तक जलस्तर सामान्य हो गया है आप लोग चिंता न करें, नगर निगम परिवार आपके साथ है।वही निगम द्वारा पिछले लगातार  4 दिन पूर्व से हो बाढ़ प्रभावित परिवारों को भोजन के साथ साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी गई थी।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि इन परिवारों के लिए सुबह नाश्ता आदि की व्यवस्था भी की जा रही है।गौरतलब है कि महापौर ने कहा की प्रभावित परिवारों को दोनों समय भोजन की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की जा रही है

Related Articles

Back to top button