
भिलाई और रिसाली के कई इलाकों में 3 और 4 जुलाई को नही आएगा पानी:नगर निगम का वॉटर शट डाउन, फिल्टर प्लांट की पाइप लाइन सुधारी जाएगी
By Dinesh chourasiya
रिसाली नगर निगम के आयुक्त आशीष देवांगन ने बताया कि फिल्टर प्लांट बंद होने की वजह से नगर पालिक निगम रिसाली के 27 वार्डो में 2 दिन नल नहीं खुलेगा। आवश्यकता अनुसार पेयजल टैंकर के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। यहां के जल कार्य विभाग के प्रभारी सहायक अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि शिवनाथ इंटक वेल से फिल्टर प्लांट तक के लिए बिछाई गई पाइप लाइन में लीकेज की समस्या है। इसलिए इसका मरम्मत 3 जुलाई से किया जाएगा। सोमवार शाम और मंगलवार को दोनों टाइम पेय जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
3टाउनशिप व ग्रामीण क्षेत्र में होगी सप्लाई
निगम क्षेत्र अंतर्गत टाउनशिप के 7 वार्ड में भिलाई इस्पात संयंत्र और डूंडेरा पुरैना के 6 वार्ड में पानी की सप्लाई मोरिद से की जाएगी। निगम क्षेत्र के इन सभी 13 वार्डों में पेय जल आपूर्ति नियमित रूप से समय पर की जाएगी।







भिलाई नगर निगम क्षेत्र में भी नहीं होगी सप्लाई
भिलाई निगम क्षेत्र में भी पाइप लाइन लीकेज का मेंटेनेंस 3 जुलाई से किया जाना है। इसके चलते 3 जुलाई को सुबह और 4 जुलाई को दोनों टाइम पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। निगम आयुक्त रोहित व्यास ने लोगों की सुविधाओं को देखते हुए शीघ्र ही मरम्मत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने बताया कि शिवनाथ इंटरवेल जल शोधन संयंत्र से आने वाली रॉ वाटर पाइप लाइन 1200 एमएम डाया पुलगांव चौक से नयापारा चौक के बीच लीकेज हो गया है।







