खेल

चैंपियनशिप में टीम इंडिया का धमाकेदार आगाज, दक्षिण कोरिया-चीनी ताइपे को दी पटखनी 

By Dinesh chourasiya

 : टीम इंडिया ने एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप में धमाकेदार आगाज किया है। भारतीय टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैचों में शानदार जीत दर्ज की है। टीम ने पहले मुकाबले में साउथ कोरिया को 76-13 से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में तीनी चाइपे को 53-19 से मात दी है।

पहले मैच का हाल

 : टीम इंडिया ने अपने पहले ही मैच के पहले हाफ में लगातार नौ अंक जुटाकर दक्षिण कोरिया को पीछे धकेल दिया। पहले हाफ में टीम इंडिया ने 40 अंक जुटाए थे। वहीं कोरिया सिर्फ 4 अंक ही अर्जित कर पाया। दूसरे हाफ में दक्षिण कोरिया ने थोड़ी देर के लिए वापसी की, लेकिन टीम इंडिया फिर से हावी हुई और 76-13 से जीत दर्ज की।

दूसरे मैच का हाल

  1. भारतीय टीम ने अपने दूसरे मैच में चीनी ताइपे को 53-19 से मात दी है। पहले हॉफ में भारत ने चीनी ताइपे के खिलाफ 21-12 से बढ़त बनाई थी। आरआर  सहरावत ने पहली ही रेड में भारत का खाता खोला। इस मुकाबले में चीनी ताइपे को  भारत 53-19 से पटखनी दी। बता दें भारतीय कबड्डी टीम का अगला मुकाबला 28 जून को जापान के खिलाफ खेलना है।
 :  30 जुलाई को फाइनल 

कोरिया के बुसान शहर में खेली जा रही इस चैंपियनशिप ) का फाइनल मुकाबला 30 जुलाई को होना है। लीग चरण के बाद शीर्ष दो टीमें फाइनलy  में आमने-सामने होंगी।

Related Articles

Back to top button