देश-विदेश

अनियंत्रित होकर नदी में पलटी ट्रक, 10 से ज्यादा लोगों की मौत

दतिया। मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। इस घटना में 10 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है। जबकि 30 से ज्यादा लोग हादसे में घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना दतिया के बुहारा नदी का है। जहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर बुहारा नदी में गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 10 लोगों की मौत होने की खबर है।

बताया जा रहा है कि हादसा तब हुआ जब सभी शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे इसी दौरान एक ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू की टीम ने बचाव और रात कार्य जारी है।

Related Articles

Back to top button