
रेलवे में इन पदों पर हो रही भर्ती, 29 जून है आखिरी तारीख, ऐसे करें अप्लाई
IRCTC Recruitment 2023। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) ने अपरेंटिस ट्रेनी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.com के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस भर्ती अभियान में 25 पद भरे जाएंगे।
आवेदन की तारीखें







आवेदन प्रक्रिया 14 जून, 2023 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जून, 2023 है।
इन पदों पर होगी भर्ती
IRCTC की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती अभियान में कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित हैं।




अभ्यर्थियों की योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए और सीओपीए ट्रेड में एनसीवीटी/एससीवीटी से संबद्ध आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन की जाँच करें।
आयु सीमा:
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जून, 2023 तक 15 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
IRCTC भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना चाहिए। इससे आपको पदों की विस्तृत जानकारी, योग्यता मानदंड, आवेदन फीस, चयन प्रक्रिया, आवेदन करने की तारीख आदि की जानकारी मिलेगी।








