
देश-विदेश
आतंकी हमले का खतरा, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट; कई बड़े अफसर निशाने पर
चंडीगढ़ : खालिस्तान समर्थक आतंकी परमजीत सिंह पम्मा पंजाब के नामी गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के गैंग के साथ मिलकर एक बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा है। पंजाब पुलिस को केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने आतंकी हमले का अलर्ट भेजा है।
इनपुट के मुताबिक टारगेट पर पंजाब पुलिस के बड़े अफसर हो सकते हैं। इसके अलावा किसी सरकारी बिल्डिंग पर भी आतंकी हमला करने का प्रयास किया जा सकता है। इन आतंकियों के निशाने पर धार्मिक और सामाजिक नेता भी शामिल हैं, जिन पर हमले का प्लान हो सकता है। बता दें, पम्मा वो शख्स है जिसे एनआईए ने अपनी मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया हुआ है।













