छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस कांबाड़ियों पर “की बड़ी कार्यवाही  21  कबाडियो को लिया हिरासत में इनके  गोदामों को किया सील  (नदीम, साकिर), (अजय ठाकुर,) (ललित, साबिर) के ठिकाने सील, बीएसपी का सरिया कटी हुई ट्रक औद्योगिक स्क्रैप सहित लाखों का कबाड़ जप्त  

By Dinesh chourasiya

 

दुर्ग  । पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में आज सुबह सुबह जिले के 40 से अधिक कबाड़ियो ठिकाने पर छापा पड़ा। कबाड़ियो पर ताबड़तोड़ कार्यवाही से हड़कंप मच गया । कबाड़ के बड़े कारोबारी नदीम, साकिर, अजय ठाकुर, ललित, साबिर के ठिकाने को सील किया गया । इनके अलावा 35 से अधिक कबाड़ कारोबारियों पर कार्यवाही जारी है।

लाखों का कबाड़ जप्त, जिसमें बीएसपी का सरिया, कटी हुई ट्रक, सेंटेरिंग का सामान, लोहा, एंगल, अवैध कबाड़ जप्त किया गया है | 21 की गिरफ्तारी एवं फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है। राजपत्रित अधिकारियो सहित 14 निरीक्षक, 21 उपनिरीक्षकों, 11 सहायक उपनिरीक्षक एवम 50 से अधिक जवान के द्वारा कार्यवाही की गई ।

जिले में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा को आम जनता एवं विभिन्न औद्योगिक एनसीलरी एसोसिएशन के पदाधिकारियों से लगातार अवैध कबाड़ के व्यापार के संबंध में शिकायतें प्राप्त हो रही थी। उक्त शिकायतों को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए उनके द्वारा उक्त कारोबारियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निदेश दिए गए थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग वैभव बैंकर रमनलाल, नगर पुलिस अधीक्षक, निखिल राखेचा, नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी) आशीष बंछोर उप पुलिस अधीक्षक (अपराध) राजीव शर्मा ए.सी.सी.यू प्रभारी एवं जिले के समस्त शहरी थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों जिसमें करीब 14 निरीक्षक, 21 उप निरीक्षक, 11 सहायक उप निरीक्षक एवं
“50 से अधिक प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों की संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया।

उक्त अधिकारी / कर्मचारियों को योजना बनाकर अलग-अलग 40 टीमों में विभक्त कर पूर्व से सूचीबद्ध जिले के शहरी थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध कबाड़ के संचालकों के ठिकानों पर रेड कार्यवाही हेतु भेजा गया। जिसके परिणाम स्वरूप जिले के शहरी थाना क्षेत्रों के कुल 42 कबाड़ियों के गोदामों पर एक साथ दबिश दी गयी, जहाँ इनके ठिकानों में भारी मात्रा में लोहे के अवैध कबाड़ वाहनों को काटकर उनके कलपूर्जो को अलग कर भण्डारण कर के रखना, कुछ कबाड़ियो के यहाँ औद्योगिक स्क्रैप भी बरामद हुआ। जिससे टीम द्वारा मौके पर ही अवैध कबाड़ के संचालनकर्ताओं को नोटिस देकर कार्यवाही किया गया। जिसमें विरूद्ध मौके पर ही धारा 41 ( 1+4 ) की कार्यवाही की गयी है। एवं इनके गोदामों को सील किया गया है। 21 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गयी है। शेष के विरूद्ध के कार्यवाही जारी है फरार आरोपियों की पता तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button