छत्तीसगढ़

RAIPUR BREAKING : राजधानी के करिज्मा अपारमेंट में चली गोली, मचा हड़कंप, पुलिस के आलाधिकारी मौके पर…

By Dinesh chourasiya

रायपुर। : राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने रही है. शहर के VIP करिज्मा अपार्टमेंट में गोली चली है. गोली चलने से क्षेत्र में  हड़कंप मच गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची. वहीं घटनास्थल पर पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंचे हुए हैं. पंडरी थाना इलाके का मामला।

जानकारी के अनुसार, पंडरी थाना क्षेत्र में स्थित VIP करिज्मा अपार्टमेंट में अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी. इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. लोगों ने इसकी घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आलाधिकारी और FSL की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि करिज्मा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 502 में गोली चली है.

मिली जानकारी के मुताबिक, VIP करिश्मा अपार्टमेंट के पाँचवीं मंज़िल के एक फ्लैट की खिड़की में एक गोली लगी है। खिड़कियों के कांच टूटा है। घटना से किसी को चोट नहीं आयी है। यह फ्लैट विजय पांडेय का है जो कि एक प्राइवेट फर्म में अकाउंटेंट का काम करते हैं। घटना का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। यह बाहर से किसी के द्वारा किया गया एक्सीडेंटल फ़ायर है या किसी को डराने के लिए किया गया टार्गेटेड फ़ायर है, अभी यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस और बैलिस्टिक एक्सपर्ट द्वारा जाँच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button