
कुम्हारी फ्लाई ओवरब्रिज : रिपेयरिंग डिजाइन चेन्नई आईआईआईटी की जांच में पास, मंत्रालय ने किया फेल
By Dinesh chourasiya
कुम्हारी फ्लाईओवर ब्रिज के आर्च में आई तकनीकी खामियों की वजह से यह ब्रिज अब इस महीने शुरू नहीं होगा। इसे शुरू होने में कम से कम छह महीने लग सकते हैं। क्योंकि पुराने आर्च को बदलकर नया आर्च लगाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार पुराने आर्च को निकाले में महीनेभर लग जाएंगे।







भिलाई . कुम्हारी फ्लाईओवर ब्रिज के आर्च में आई तकनीकी खामियों की वजह से यह ब्रिज अब इस महीने शुरू नहीं होगा। इसे शुरू होने में कम से कम छह महीने लग सकते हैं। क्योंकि पुराने आर्च को बदलकर नया आर्च लगाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार पुराने आर्च को निकाले में महीनेभर लग जाएंगे। उसके बाद नया आर्च स्थापित करने ढाई से तीन माह लग सकता है। इस तरह इस ब्रिज पर आवाजाही के लिए नवंबर तक इंतजार करने पड़ेगा। पहले जून तक शुरू करने का बात कही गई थी।
कंपनी को करना होगा 3 करोड़ खर्च
ब्रिज निर्माता कंपनी रायल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी अब पुराने आर्च को बदल कर नया आर्च लगाने की तैयारी में जुट गई है। पुराने आर्च को हटाने के लिए स्टैजिंग कर लिया है। कंपनी के सहायक मैनेजर पीयूष परही ने बताया कि कुम्हारी फ्लाई ओवर ब्रिज के दोनों तरफ आर्च को कंप्लीट कर रिपोर्ट सड़क एवं परिवहन मंत्रालय नई दिल्ली भेजा गया था।




रायपुर की तरफ आर्च में आया था फॉल्ट
दुर्ग से रायपुर की तरफ आर्च में तकनीकी फॉल्ट आ गया। इसकी वजह से ब्रिज का कार्य रुक गया। इसके बाद इस फॉल्ट को दूर करने के लिए पूरे आर्च की रिपेयरिंग की गई। इसके बाद रिपेयरिंग डिजाइन को आईआईटी चेन्नई भेजा गया। 15 दिन बाद उसकी पॉजिटिव रिपोर्ट मिली। इस आर्च से 385 टन वजन ले जाया जा सकता है। इस रिपोर्ट को परिवहन मंत्रालय को भेजा गया, लेकिन मंत्रालय ने उसे सिरे से खारिज कर दिया। मंत्रालय के आदेश पर दूसरा नया आर्च बनाया गया। इसमें कंपनी को करीब 3 करोड़ का अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा।
पुराने आर्च को खोलने वायर रोप सपोर्ट लगाया
मैनेजर ने बताया कि आर्च को खोलने के लिए स्टेजिंग हो गई है। इसके लिए वायर रोप सपोर्ट लगया गया। पहले छोटे प्लेट को खोलेंगे। इसके बाद बड़े प्लेट को खोला जाएगा। इस कार्य में करीब 20 से 30 दिन लगेंगे। बारिश होने पर काम प्रभावित भी हो सकता है। इसके बाद नए आर्च को नवंबर तक कंप्लीट कर लिया जाएगा। इसके बाद जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
कुम्हारी फ्लाईओवरब्रिज
लंबाई – 1050 मीटर
चौड़ाई – 60 मीटर
लागत – 35 करोड़
निर्माण – 2021 तक होना था
नवम्बर – 2023 कंप्लीट करने का दावा
ब्रिज का ढांचा पर स्लैग नहीं होने से गिर कर एक दंपती की मौत हो गई थी
निर्माण कंपनी ने वर्ष 2019 से कुम्हारी फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण की शुरुआत की। वर्ष 2022 में दोनों तरफ आर्च तैयार कर दिया। रायपुर से दुर्ग की ओर आर्च को कंप्लीट कर ब्रिज को शुरू कर दिया, लेकिन दुर्ग से रायपुर की ओर आर्च में तकनीकी खमियां की वजह से काम रोक दिया। आर्च के नीचे सड़क के लिए स्टैग नहीं डाले थे। इस दौरान एक दंपति जंजगिरी से मोपेड पर सवार होकर रायपुर जा रहा था। सड़क अवरोधक नहीं लगे होने के कारण वह आधूरे ब्रिज से निकल गया। इस कारण वह 30 फीट ऊंचे ब्रिज से नीचे गिर गया। दोनों पति पत्नी की मौत हो गई। साथ में 12 साल की बच्ची बाल-बाल बच गई थी।
अब नवंबर तक इंतजार
सब इंजीनियर एनएच व पीडब्ल्यूडी अभिजित सोनी ने कहा कि कुम्हारी फ्लाई ओवर ब्रिज के आर्च को निकालने स्टैजिंग कार्य कंप्लीट हो गया है। इसके बाद सपोर्ट देकर प्लेट्स को निकाला जाएगा। नवंबर 2023 में कंप्लीट कर लिया जाएगा। पांच महीने तक लोगों को इंतजार करना होगा।









