छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर : ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, आक्रोशित लोगों ने ड्राइवर को  पीटा

By Dinesh chourasiya

जशपुर : CG  : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रही है, जिले के नामनी गांव में एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया, हादसे में ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दबकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने आरोपी चालक की जमकर पिटाई कर दी। मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि अजय राम (30 वर्ष) अपनी बाइक से ग्राम सिंगीबहार से ग्राम उपकछार की ओर जा रहा था, इस दौरान ग्राम नामनी के पास मंगलवार रात 8 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में युवक की ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गया जिससे दबकर उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद ट्रैक्टर चालक जयमन उर्फ माड़ु सिंगीबहार को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी और शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची तपकरा थाना पुलिस ने लोगों को शांत कराया और ट्रैक्टर चालक को आक्रोशित भीड़ से बचाकर ले गई। पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Back to top button