छत्तीसगढ़

दुर्ग में पत्थर से कुचल कर युवक की हत्या:पुरानी रंजिश को लेकर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

By Dinesh chourasiya

 दुर्ग जिले में बीती देर रात कुछ आपराधिक किस्म के लोगों ने एक युवक की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। पुलिस ने युवक को घायल हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मोहन नगर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

मोहन नगर थाना प्रभारी बिपिन रंगारी ने बताया कि घटना बीती रात 2 बजे के आसपास शक्ति नगर एरिया की है। बुधवार तड़के उनके पास कंट्रोल रूम से सूचना आई थी कि शक्ति नगर में अशोक देवांगन के घर के बाहर एक लड़का घायल हालत में बड़ा हुआ है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने देखा कि एक युवक खून से लतपथ पड़ है। उसके सिर से काफी खून निकल रह है। युवक की पहचान शक्ति नगर निवासी लुकेश यादव पिता बलराम यादव (23 साल) के रूप में हुई। पुलिस की टीम ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

पुरानी रंजिश को लेकर मोहल्ले के लड़कों ने की हत्या
पुलिस ने लुकेश के घायल होने की सूचना उसके पिता बलराम यादव को दी। बलराम साइंस कॉलेज में चपरासी के पद पर कार्यरत है। लुकेश की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि लुकेश नशेड़ी किस्म का लड़का था। उसका मोहल्ले के ही रहने वाले कुछ लड़कों से झगड़ा था। पुरानी रंजिश को लेकर उन्होंने उसकी हत्या की है।
पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
टीआई ने बताया, वो आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। मामले में तीन संदेहियों को हिरासत में लिया गय है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि वो जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।

Related Articles

Back to top button