छत्तीसगढ़

CG NEWS : नौ साल में केन्द्र की बीजेपी सरकार ने कुछ नहीं किया- गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू 

By Dinesh chourasiya

महासमुंद। CG  : जिले के दौरे पर पहुंचे प्रभारी व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा केन्द्र की बीजेपी ने 9 साल में कुछ नही किया है। अब देखना यह है कि ये लोगों को बताते क्या है। वहीं पटवारियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाने से कार्य बाधित हो रही है। इस सवाल के जवाब में गृह मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री से बातचीत हो रही है। पटवारियों के हड़ताल पर जल्द ही फैसला आ जायेगा।

गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू जिले के दौरे पर पहुंचे थे। अपने निर्धारित समय से पहुंचे प्रभारी मंत्री सर्किट हाउस पहुंचते ही कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात किये। उसके बाद सीधे जिला पंचायत सभागार पहुंच कर विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक उपरांत जिले के अधिकारियों द्वारा किये जा रहे कार्यों पर संतुष्टि जाहिर की है। वहीं फूड विभाग के एसडीओ के कार्य में लापरवाही के चलते निलंबित करने के आदेश दिया गया है।

Related Articles

Back to top button