छत्तीसगढ़

भीषण हादसा: तेज रफ़्तार बस खड़ी ट्रक में घुसी, एक यात्री की मौत, कई घायल…

बेमेतरा। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे में तेज रफ्तार बस खड़ी ट्रेलर में जा घुसी। घटना में बस सवार एक यात्री की मौत हो गई। वहीं, 12 अन्य घायल है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। नांदघाट थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी बस नेशनल हाइवे में खड़ी ट्रक से जा टकराई। घटना में मौके पर ही एक यात्री की मौत हो गई। वहीं, ड्रायवर, कंडेक्टर और महिलाओं सहित 12 अन्य घायल है, जिन्हें सरगांव शासकीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पंडरी निवासी बासु तांडी अपनी मां फूलमती, बहन दोना कुमारी और उसके 8 वर्षीय बच्चे निहाल कुमार को बाइक में बैठाकर बिलासपुर रोड से अपने घर गांधी नगर पंडरी आ रहा था। इस दौरान धरसींवा के धनेली सांकरा के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। घटना में 8 वर्षीय बच्चे सहित तीन की मौत हो गई।

बाइक के भी परखच्चे उड़ गए। मृतकों में बासु तांडी, बहन दोना कुमारी और उसके बच्चे की मौत हो गई। फूलमती को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button