CRIME

भीषण सड़क हादसा, कार और लॉरी की टक्कर में 6 लोगों की मौत, सीएम सिद्धारमैया ने जताया शोक

By Dinesh chourasiya

कर्नाटक।  : कोप्पल जिले से दुर्घटना की खबर सामने आयी है। यहाँ कुश्तगी तालुक में रविवार शाम एक कार और लॉरी के बीच टक्कर हो गई। इसमें दो बच्चों और एक महिला समेत छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसा कालकेरी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।

जानकारी के मुताबिक सभी मृतक विजयपुरा के रहने वाले थे और वे कार से बेंगलुरु की तरफ जा रहे थे, जबकि लॉरी तमिलनाडु से गुजरात की तरफ रवाना हुई थी।

लॉरी और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर से पूरी कार लॉरी के अगले हिस्से में घुस गई थी।  कार को क्रेन की मदद से निकाला गया और सभी मृतकों के शवों को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया।

सूत्रों के अनुसार, हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button