अपराधछत्तीसगढ़

लड़कियों के साथ अब लड़के भी नहीं सेफ: युवक ने पड़ोस के बच्चे को बुलाया अपने घर, बनाया हवस का शिकार

दंतेवाड़ा:  दंतेवाड़ा के बचेली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। दुष्कर्म के कुछ घंटे बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसने अपनी मां को सारी बात बता दी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला
बचेली वार्ड नंबर 1 के रहने वाले युवक पदम कश्यप (25) ने पड़ोस के बच्चे को अपने घर बुलाया। फिर उसे एक कमरे में लेकर गया। जिसके बाद दरवाजा बंद कर उसे जबरदस्ती खाट पर लेटाया। धमकी देकर डराया। फिर उससे अप्राकृतिक कृत्य कर दिया। जिसके बाद उसे चार पैकेट चिप्स दिलाया और 20 रुपए दिए। साथ ही इस संबंध में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस वारदात के वक्त पदम के घर में कोई नहीं था।

वहीं नाबालिग जब घर पहुंचा तो बहुत डरा हुआ था। कुछ देर के बाद उसे उल्टियां होनी शुरू हुई। जिसके बाद उसकी मां ने जब उससे पूछा तो बच्चे ने घटना के बारे में बताया। फिर महिला ने पदम के घर पहुंच उससे इसके बारे में पूछी। दोनों के बीच बहस भी हुई। जिसके बाद महिला ने इस संबंध में अपने पति को जानकारी दी हालांकि वो घर पर नहीं था, जिसके बाद महिला फौरन थाना गई और मामले की शिकायत दर्ज करवाई।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपी को पकड़ने उसके घर गई। हालांकि, तब तक वह फरार हो चुका था। घर पर पदम नहीं मिला। जिसे आस-पास के क्षेत्र में भी ढूंढा गया। फिर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पदम भांसी इलाके में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस जवान भांसी गए और उसे पकड़ कर पुलिस थाना लाया गया। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इधर बच्चे का भी मेडिकल टेस्ट करवाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button