छत्तीसगढ़

दल्ली राजहरा माइंस इलाके में दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग, फोटो हुई वायरल

By Dinesh chourasiya

दल्ली राजहरा माइंस  क्षेत्र में  तेंदुवा दिखाई देने से हड़कंप मच गया। माइंस जाने वाले मजदूर और आस-पास रहने वाले लोगों में तेंदुए को लेकर दहशत है।

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार  कुछ कर्मचारी माइंस की ओर काम करने जा रहे थे, इसी बीच रास्ते में अचानक तेंदुआ सामने आ गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।ये वीडियो 25 मई का बताया जा रहा.तेंदुआ को देखते ही कर्मचारियों के होश उड़ गए। किसी तरह जान बचाकर आधे रास्ते से रहवासी क्षेत्र में लौटकर लोगों को आगाह किया। कुछ कर्मियों ने तेंदुए की फोटो खींचकर वन विभाग को भी इसकी सूचना दी।

 

 

 

Related Articles

Back to top button