शिक्षा-नौकरी

वन विभाग में बम्पर भर्ती के लिए आवेदन जारी, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ वन विभाग ने वन रक्षक पदों पर बम्पर भर्ती निकली है. भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है. अभ्यर्थी वन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 11 जून तक आवेदन कर सकते हैं. कैंडिडेट्स आवेदन करने से पहले जारी अधिसूचना को जरूर पढ़े, बिना नोटिफिकेशन देखें आवेदन बिल्कुल भी न करें. नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्या होगा, अन्यथा उसे रद्द कर दिया जाएगा. कुल 1484 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं.

शैक्षणिक योग्यता –
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं परीक्षा पास करने वाले युवा फारेस्ट गार्ड पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं 12वीं पास 18 वर्ष से 40 वर्ष आयु तक के युवा आवेदन के योग्य हैं.

कैंडिडेट्स के आयु की गणना 1 जनवरी 2023 से की जाएगी. वहीं आरक्षित श्रेणी के आवेदकों को अधिकतम उम्र की सीमा में छूट भी दी गई है. उम्र सीमा में छूट संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं.

चयन प्रक्रिया –
फारेस्ट गार्ड पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेंट्स का चयन पीएसटी, पीईटी और लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा. अंतिम चयन उसी कैंडिडेंट्स का किया जाएगा, जो इन तीनों चरणों में सफल होगा. शारीरिक दक्षता परीक्षा 100 नंबर और लिखित परीक्षा भी 100 नंबर की होगी. तीनों चरण की प्रक्रिया के बाद मेरिट तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार चयन किया जाएगा.

 

Related Articles

Back to top button