छत्तीसगढ़

आयुष्मान कार्ड बनवाने और आधार कार्ड अपडेट कराने वालों को 30 मई तक मौका भिलाई के अलग-अलग वार्ड में लग रहा है शिविर

By Dinesh chourasiya

भिलाई आधार अपडेशन के लिए वार्डों में शिविर लग रहे हैं। शिविर 30 मई तक लगेंगे। अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों का आधार कार्ड बने 10 साल हो चुके हैं। उन्हें आधार कार्ड अपडेट कराना आवश्यक है। अपडेट आधार कार्ड से ही आयुष्मान कार्ड जारी होंगे, जिससे बीपीएल कार्डधारी 5 लाख रुपए तक का इलाज निर्धारित अस्पतालों में करा सकेंगे।

एपीएल के लिए यह सुविधा 50 हजार रुपए तक उपलब्ध है। आधार अपडेशन के लिए 23 मई को वार्ड 10 लक्ष्मी नगर भीम नगर पुराना, वार्ड 25 जवाहर नगर हा.बोर्ड स्पोर्टस काम्पलेक्स, वार्ड 53 सेक्टर 1 उत्तर डोम शेड सड़क 26, वार्ड 47 राधाकृष्ण मंदिर बिहारी कालोनी दुर्गा मंच, वार्ड 66 सेक्टर 7 पूर्व सेक्टर 7 पार्षद कार्यालय के पास शिविर लगेंगे।

24 मई को वार्ड 11 फरीद नगर टाटा नगर सियान सदन, वार्ड 26 राम नगर कर्मा भवन लोधी पारा, वार्ड 54 सेक्टर 1 दक्षिण जनता कार्यालय क्रिकेट मैदान के पास, वार्ड 48 जोन 3 खुर्सीपार पम्प हाउस मैदान, वार्ड 67 सेक्टर 7 पश्चिम रेल्वे स्टेशन बस्ती में शिविर लगेगा।

25 मई को 12 अवंती बाई कोहका बजरंग चौक कर्मा भवन के पास, वार्ड 27 शास्त्री नगर दुर्गा मंच, वार्ड 55 सेक्टर 2 पूर्व डोम शेड सड़क 6 शक्ति सदन, वार्ड 49 सुभाष मार्केट खुर्सीपार सिद्वी विनायक मंच गणेश मंच के पास, वार्ड 68 सेक्टर 8 शिव मंदिर सड़क 12 बीएनएस शिविर लगेगा।

Related Articles

Back to top button