स्वास्थ्य

महिला ने एक साथ दिया पांच बच्चों को जन्म, देखकर डॉक्टर भी रह गए हैरान

By Dinesh chourasiya

रांची।  झारखंड की राजधानी रांची से एक हैरान करने वाला मामला सामने आई है। यहां एक महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चों का वजन लगभग एक किलो से लेकर 750 ग्राम के बीच है। ​रिम्स द्वारा इस खबर को ट्विटर हैंडल में शेयर किया गया है। जिसमें बताया गया है कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य है।

सभी नवजातों को नियोनेटोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है। डॉक्टर शशि बाला सिंह के नेतृत्व में सफल प्रसव कराया गया। बच्चों का वजन काफी कम है। पांच बच्चों को जन्म देने वाली महिला इटखोरी, चतरा की बताई जा रही है। फिलहाल, जच्चा और बच्चों का स्वास्थ्य ठीक है। डॉक्टरों की टीम जच्चा और बच्चों की निगरानी कर रही है।

 

पहली बार जीन में बदलाव से बच्चों का जन्म, वैज्ञानिक भी हैरान!
डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे प्री-मैच्योर हैं। इनका जन्म 26-27 हफ्ते में ही हुआ है। ऐसे में अभी उनकी स्थिति को लगातार मॉनिटर करने की जरूरत है। बच्चों की सही से देखभाल की जा रही है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Related Articles

Back to top button