छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से  एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, 21 घायल सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया 5 लोगों की हालत गंभीर

By Dinesh chourasiya

बीजापुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला में भरी बारिस और वज्रपात हुआ है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में कल से मौसम बदला हुआ है। प्रदेश के अनेकों हिस्सों में पिछले करीब एक पखवाड़े से रूक-रूककर बारिश हो रही है। आकाशीय बिजली और ओलावृष्टि भी हो रही है। उसी बीच बीजापुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से कई ग्रामीण घायल हो गये, वहीं, 1 व्यक्ति की मौत हो गयी है। यह पूरी घटना उसूर ब्लॉक के पोलमपल्ली की है। मृतक ग्रामीण का नाम बाडसे हैं, जो पोलमपल्ली के कलारपारा का रहने वाला है।

जानकारी के अनुसार तेंदूपत्ता तोड़ाई के दौरान तेज आकाशीय बिजली गिर गयी। इस घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गयी, वहीं 21 लोग जख्मी हो गये है। जिसमें से 5 की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उन सभी का इलाज चल रहा है। घटना के बाद से लोग सकते में है। वहीं 15 मामूली रूप से घायल है, जिनका इलाज बासागुड़ा में हो रहा है।

Related Articles

Back to top button