देश-विदेश

करंट लगने से 10 कांवड़ियों की मौत, 16 की हालत गंभीर

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में करंट लगने से 10 कांवड़ियों की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हो गए। यह हादसा रविवार देर रात हुआ जब करीब 27 लोग पिकअप वैन में होकर बंगाल के जलपेश धाम जा रहे थे।

सावन महीने के सोमवार को जलपेश के शिवमंदिर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। रविवार को कांवड़ियों का जत्था लगातार पहुंच रहा था। इसी दौरान करीब 27 कांवड़िये पिकअप वैन से जा रहे थे। पिकअप में डीजे और जेनरेटर भी रखा था। जेनरेटर के तार में शॉर्ट सर्किट होने से वाहन में करंट आ गया।

इसके बाद पिकअप में सवार कांवड़िये करंट की चपेट में आ गए। इस भयानक हादसे में 10 लोगों की जान चली गई। 16 लोगों को जलपाईगुड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी यात्री सीतलकुची थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। परिजन को घटना की सूचना दे दी गयी है।

हादसे के बाद पिकअप का ड्राइवर फरार है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button