छत्तीसगढ़

CG नशे में धुत्त महिला ने अस्पताल के सामने किया High Voltage Drama!, जानिए क्या है इसकी वजह

By Dinesh chourasiya

 

 पत्थलगांव क्षेत्र में जगह-जगह कच्ची शराब आसानी से उपलब्ध होने से महिलाओं पर भी इसका दुष्प्रभाव देखने को मिल रहा है। इन दिनों महिलाओं में भी शराब सेवन की लत बढ़ जाने से सिविल अस्पताल के सामने नशे में धुत्त होकर एक महिला ने घंटों तक हंगामा मचाती रही।

दरअसल, पत्थलगांव, तमता, कोतबा और बगीचा क्षेत्र के ज्यादातर गांवों में महिलाओं में नशे की लत इस कदर बढ़ती जा रही है कि कहीं भी शराब के नशे में महिलाओं का हंगामा देखने को मिल जा रहा है। तमता की शिक्षिका प्रभा जयंती का कहना है कि शराबी महिलाओं के कारण अन्य लोगों को शर्मसार होना पड़ रहा है। प्रशासन को अवैध शराब की बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्ती बरतने की जरूरत है।

6 दिनों में ही रक्तवाहिकाएँ 18 साल की उम्र जैसी हो जाएँगी! बस रोज सुबह खाली पेट यह करना है
अपनी नसें साफ करो! यह रास्ता है

राहगीरों को करना पड़ा परेशानी का सामना

पत्थलगांव की महिला जनपद सदस्य हारावती ने भी ऐसी घटनाओं को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि एक महिला नशे की हालत में होने से मुख्य सड़क पर राहगीरों पर ही पत्थरबाजी करना शुरू कर दिया, जिसकी वजह से सड़क में आवागमन करीब घंटे भर बाधित रहा। यहां शराब के नशे में धुत्त होकर इस महिला ने जमकर हंगामा मचाया और पत्थरबाजी करते हुए सड़कों पर आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशान किया।

पुलिस कर्मी ने साधी चुप्पी  सिविल अस्पताल के सामने यह शराबी महिला आते-जाते वाहनों के सामने पत्थर फेंक रही थी। इस दौरान कुछ बाइक सवार  गिरकर घायल भी हो गए, लेकिन अश्लीलता पर उतारू हो चुकी इस शराबी महिला से उ

लझने का कोई भी साहस नहीं कर पा रहा था। शराबी महिल के सड़क में चारपहिया वाहनों के सामने बड़े-बड़े ईंट के टुकड़े फेंक कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक रही थी। इस हंगामा के दौरान पुलिस कर्मी भी चुप्पी साध कर देखते रहे। गनीमत कि चालकों ने वाहन रोक दिया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बावजूद महिला सड़क से हट नहीं रही थी। करीब घंटे भर तक शराबी महिला का आतंक यहां बना रहा।

 

Related Articles

Back to top button