छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला:सुबह 7 बजे से खुलेंगे सेंटर; रायपुर दुर्ग समेत कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट,
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर तेज होता जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में हीट वेव (लू) चलने का अलर्ट जारी किया है। 25 अप्रैल को रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में लू चलने की आशंका जताई गई है।







मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन गर्मी और बढ़ सकती है। पेंड्रा-गौरेला-मरवाही और मुंगेली जिलों में भी हीट वेव की स्थिति बनने की आशंका है। इसके साथ ही गर्म रातों (वार्म नाइट) को लेकर भी चेतावनी दी गई है।
बढ़ती गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया गया है। अब सभी आंगनबाड़ी केंद्र 23 अप्रैल से 30 जून तक सुबह जल्दी खोले जाएंगे। नए आदेश के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र अब सुबह 7 बजे से 11 बजे तक खुले रहेंगे। लेकिन बच्चों के लिए निर्धारित समय सिर्फ सुबह 7 बजे से 9 बजे तक रहेगा।




1 जुलाई के बाद आंगनबाड़ी केंद्र फिर से पुराने समय पर चलेंगे, यानी सुबह 9.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक नियमित संचालन होगा।





