
भाई-बहन बन गए पति-पत्नी, दोनों ने मंदिर में रचाई शादी, बहू को देखकर मां के उड़ गए होश
By Dinesh chourasiya
भाई-बहन बन गए पति-पत्नी, दोनों ने मंदिर में रचाई शादी, बहू को देखकर मां के उड़ गए होश
नई दिल्ली: जैसे-जैसे हम आधुनिक युग में आगे बढ़ते जा रहे हैं वैसे-वैसे रिश्तों की मर्यादा को भूलते जा रहे हैं। मर्यादा भूलते जा रहे लोगों की करतूतें आए दिन समाचार पत्रों और चैनलों के माध्यम देखने को मिलता है। वहीं, कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि भाई बहन ही आपस में शादी कर लेते हैं। ऐसा ही एम मामला इन दिनों मिर्जापुर से सामने आया है, जहां एक युवती अपने भाई की पत्नी बन गई।







Read More: छत्तीसगढ़ में ऑटोमैटिक कटेगा वाहनों का चालान, टोल प्लाजा पर ही पकड़ी जाएंगी बिना फिटनेस वाली गाड़ियां, परिवहन विभाग ने शुरू की नई व्यवस्था
Sister Become Wife of Own Brother मिली जानकारी के अनुसार मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का है जिसने सबको हैरान कर दिया है। यहां एक बहन ने अपने ही ममेरे भाई से शादी रचा ली। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच लगभग 5 सालों से अफेयर चल रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र का है। प्रयागराज की रहने वाली युवती अपने परिवार के साथ विंध्याचल थाना क्षेत्र के गांव में अपने मामा की बेटी शादी में आई हुई थी। जिस दौरान शादी हो गई तो सभी रिश्तेदार अपने घर जाने लगे। इसी समय युवती को भी उसके परिवार वाले साथ ले जाने लगे, लेकिन तभी युवती ने अपने घर वापस जाने से मना कर दिया। वो कहने लगी थी कि उसे अपने मामा के बेटे से शादी करनी है




इसी दौरान लड़का भी बोलने लगा कि वह भी उससे बहुत प्यार करता है और शादी करना चाहता है। लड़का और लड़की आपस में भाई-बहन लगते थे। युवक मामा का बेटा था और युवती बुआ की लड़की। ऐसे में परिवार और रिश्तेदार सोच में पड़ गए कि भाई-बहन की शादी कैसे हो सकती है। सभी ने इस शादी के लिए मना किया।लेकिन प्रेमी जोड़ा अपनी जिद पर अड़ा रहा। दोनों का कहना था कि वे एक-दूसरे से साल 2017 से प्यार करते हैं और शादी रचना चाहते हैं।l
जोड़े की जिद के आगे किसी की न चली और सभी को उनके रिश्ते के आगे झुकना पड़ा। जिसके बाद दोनों के परिवार वालों ने 15 मार्च 2023 को गांव के मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी कराई। शादी में गांव के काफी लोग भी शामिल हुए। दोनों अपनी शादी के बहुत बहुत खुश नजर आए। शादी के बाद लोगों ने दोनों को आशीर्वाद दिया।







