CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

मेला देखने गई थी नाबालिग… दो सगे भाइयों ने अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म… 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल

फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव में एक नाबालिग बालिका से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की कुछ दिन पहले स्थानीय मेला के दौरान रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के दौरान नाबालिग बालिका को मोटरसाइकल में जबरदस्ती अपहरण कर युवक ले गए थे। तीन सहयोगियों के साथ दो सगे भाइयों ने इस हरकत को अंजाम दिया। अपहृत बालिका को इन्हीं दो सगे भाइयों के घर ले जाकर दोनो ने सामूहिक रेप किया। जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने फरसगांव थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी दो सगे भाइयों मुख्य आरोपी मंगतू मंडावी, मनोज मंडावी के साथ उनके सहयोगी सह आरोपी भूपेंद्र मरकाम और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं अपहरण में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को जप्त किया गया है। फरसगांव पुलिस ने आरोयों के खिलाफ धारा 363, 365, 366 (क), 376 (2) (ढ), 376 (3) 376 (घ/क), 34 भादवि 06/17 पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button