शिक्षा-नौकरी

Recruitment 2023 : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली जॉब्स, जल्द करें ऑनलाइन आवेदन

Bank of Baroda Recruitment 2023: बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने रिलेशनशिप मैनेजर, फॉरेक्स एक्विजिशन एवं रिलेशनशिप मैनेजर और क्रेडिट एनालिस्ट के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन मांगे है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी वेबसाइट पर धोखाधड़ी जोखिम प्रबंधन, एमएसएमई और कॉर्पोरेट क्रेडिट विभागों में 157 विशेषज्ञ अधिकारियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न पदों पर कुल 157 पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवार 17 मई 2023 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए एसटी/एससी/पीडब्ल्यूडी/भूतपूर्व सैनिक के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती के लिए आवेदन शुल्क ?

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा जो कि उम्मीदवारों की श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग है। जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क और एसटी/एससी/पीडब्ल्यूडी/भूतपूर्व सैनिक के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती के लिए योग्यता ?

जो कैंडिडेट्स ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं उनके पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से संबंधित विषय के साथ कम से कम ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा संबंधित फील्ड में कार्य अनुभव भी मांगा गया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती के लिए आयु -सीमा ?

बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 01 अप्रैल 2023 को कम से कम आयु सीमा 25 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button