
भूमिपूजन के बाद वार्डवासियों को बांटा गया पट्टा:10 लाख से बनेगा बैडमिंटन कोर्ट, मेयर ने किया भूमिपूजन
By Dinesh chourasiya

वार्ड 3 में बैडमिंटन कोर्ट और सीसी रोड निर्माण किया जाएगा। मंगलवार को मेयर नीरज पाल ने भूमिपूजन किया। अब खेल प्रेमियों को खेल का अभ्यास करने के लिए जाने की जरूरत नहीं है। लगभग 10 लाख की लागत से बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण शुरू किया जाएगा।
इधर मॉडल टाउन के क्षेत्र में सीसी रोड का भी निर्माण होगा। इसकी शुरुआत भी मंगलवार से शुरू हो गई है। अति शीघ्र लोगों को इसका फायदा मिलेगा। आवागमन में आसानी होगी। राहगीरों को भी राहत मिलेगी। वार्ड 3 में भूमिपूजन के बाद मेयर नीरज पाल ने राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत पट्टा का वितरण भी किया।







वार्ड के लोगों को पट्टा मिलने से मालिकाना हक मिला। इससे लोग काफी खुश हुए। लोगों ने इसके लिए मेयर नीरज पाल का आभार जताया। अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पार्षद हरिओम तिवारी,जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, प्रभारी सहायक अभियंता आलोक पसीने, उप अभियंता प्रभा टोप्पो मौजूद रहे।





