
नदी में तैरता मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर: जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नदी में युवक की तैरती हुई लाश मिली है। युवक की हत्या हुई है या आत्महत्या, फिलहाल इस बात का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के पचबहरा गांव का है।
जानकारी के मुताबिक पचबहरा गांव में मंगलवार की सुबह जब लगो काम करने खेत की तरफ जा रहे थे, तो कुछ लोग मनियारी नदी के पास गए। यहां पहुंचे पर लोगों ने देखा कि नदी में एक युवक का शव तैर रहा था। लोगों ने इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। सरपंच ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी।







पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। शव बाहर निकालने पर युवक की शिनाख्त हो पाई। शख्स के पॉकेट में कुछ डॉक्यूमेंट बरामद किए गए। जिसके आधार पर युवक के नाम की पहचान हुई। डॉक्यूमेंट के आधार पर युवक का नाम बैसाखू पटले है, जो बिलासपुर के लोफंदी का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस की टीम ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।







