
भिलाई में बीएसपी के मकानों की दलाली, अलॉटमेंट के नाम पर महिला से दो लाख और रिटायर्ड पुलिस कर्मी से 6 लाख ठगे, पूर्व पार्षद…जाने क्या है पूरा मामला
By Dinesh chourasiya
बीएसपी की टाउनशिप में खाली आवासों में कब्जा, अलॉटमेंट और लाइसेंस दिलाने के लिए पिछले कुछ समय से गिरोह सक्रिय है। गिरोह से जुड़े कुछ लोग टाउनशिप के खाली आवास को नगर सेवाएं विभाग में सेिटंग बताकर लोगों से रुपए ऐंठ रहे हैं। लंबे समय से चल रहे इस खेल में अब राजनीति से जुड़ी एक महिला और सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी भी चपेट में आ गए हैं। महिला नेत्री की मानें तो उन्हें खाली आवास में रखवाने के बाद अलाटमेंट करवा देना बताकर 2 लाख रुपए लिए गए हैं।







वहीं सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी और एक अन्य ट्रांसपोर्टर के अनुसार बीएसपी आवास का लाइसेंस दिलाने के नाम पर उनसे करीब 4 लाख रुपए ऐंठ लिए गए। नेत्री उमा पांडेय, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी चिंतामणि गिरी और ट्रांसपोर्टर मनोज कुमार रावत ने इस पूरे मामले में सेक्टर-2 निवासी श्रीनिवास राव नाम के व्यक्ति पर आरोप लगाया है। बता दें कि श्रीनिवास पूर्व पार्षद हैं।
राजनीति से जुड़े कुछ नेताओं के संपर्क में हैं, जो दोनों दलों में सक्रिय हैं। घटना 2023 की है। इन तीनों मामले की शिकायत के बाद एसडीएम भिलाई लोकेश ध्रुव मामले में जांच कर रहे हैं। लोगों से पूछताछ की जा रही है। ^बीएसपी क्वार्टर दिलाने के साथ ही उसका लाइसेंस बनवाने के नाम पर ठगी के शिकार लोग अनशन पर बैठे थे। कलेक्टर महोदय के निर्देश के बाद मैंने और वरिष्ठ अधिकारियों ने अनशन करने वालों को कार्रवाई का भरोसा देकर अनशन तुड़वाया था। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
– लोकेश ध्रुव, एसडीएम, भिलाई नगर




बीएसपी के क्वार्टर के अलाटमेंट, टैक्स संबंधी कार्य के लिए नगर सेवाएं विभाग संचालित है। यहां से समयानुसार खाली क्वार्टर की सूची जारी होती है। लाइसेंस हो या थर्ड पार्टी अलाटमेंट सभी प्रक्रिया इसी विभाग से होती है। इस विभाग के अलावा कोई क्वार्टर या लाइसेंस दिलाने का दावा कर रहा तो वह गलत है।




