Aradhna news BalodBalodUncategorizedछत्तीसगढ़राजनीति
Trending
प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के 27 प्रशिक्षित युवाओं को मिला रोजगार, कलेक्टर ने सौंपे जॉब ऑफर लेटर
हॉस्पिटैलिटी, ब्यूटी, प्लम्बिंग, वेल्डिंग और सोलर सेक्टर की प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में मिला रोजगार, कलेक्टर ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं








रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद, 10 जुलाई 2026
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में प्रथम एजुकेशन फांउडेशन से प्रशिक्षित जिले के 27 प्रशिक्षणार्थियों को जाॅब आॅफर लेटर प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में रोजगार प्राप्त करने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।





उल्लेखनीय है कि प्रथम एजुकेशन फांउडेशन से प्रशिक्षित 27 प्रशिक्षणार्थियों को हॉस्पिटैलिटी, ब्यूटी, प्लम्बिंग, वेल्डिंग, सोलर के रूप में राज्य एवं राज्य के बाहर के प्रतिष्ठित निजी कंपनियों में रोजगार प्रदान किया गया है। इस अवसर पर श्री मोतीलाल देवांगन, एवं श्री खेमंत सिन्हा सहित प्रथम एजुकेशन फांउडेशन के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।




