13 जुलाई को गुजरा में होगा जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव, सांसद भोजराज नाग करेंगे शुभारंभ
प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कई जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद
रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद, 10 जुलाई 2026







स्कूली शिक्षा विभाग जिला बालोद द्वारा सोमवार 13 जुलाई को जिले के डौण्डी विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा में सुबह 11 बजे जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर करेंगी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी छत्तीसगढ़ के चेयरमेन श्री तोमन साहू के अलावा वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख, ग्राम पंचायत गुजरा के सरपंच श्रीमती पार्वती बाई सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया जाएगा।




