छत्तीसगढ़

कुम्हारी पेट्रोल पंप में दबंगो की दबंगई पेट्रोल डालने से पहले पैसा मांगा तो दबंगों ने कर दी पेट्रोल पंप कर्मचारियों की जमकर पिटाई   24 घंटे बीत जाने के बाद आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है पुलिस मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद 

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना अंतर्गत कुछ गुंडों ने एक पेट्रोल पंप के चैंबर में घुसकर वहां के कर्मचारियों को बुरी तरह पीटा है। 24 घंटे बीत जाने के बाद कुम्हारी पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है। जबकि जो सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा रहा है। इसमें साफ 5 आरोपी पंप कर्मचारियों को मारते और गाली गलौज देते दिख रहे हैं

लोहे की कुर्सी को पटकर तोड़ दिया टेबल व अन्य सामान

रोहित ने पुलिस को बताया कि वो कृष्णा एनर्जी पेट्रोल पंप कुम्हारी में पदस्थ है। सोमवार तड़के 3 बजे के करीब वो सूरज यादव और जयपाल के साथ ड्यूटी पर था। इसी दौरान कार CG-04-HX-0396 में 5 लोग पेट्रोल भरवाने आए। उन्होंने टंकी फुल करने के लिए बोला। इस पर रोहित ने कहा कि पहले पेमेंट कर दीजिए। रात के समय उसके साथ पहले भी दो बार ऐसी घटना हुई है कि लोग पेट्रोल डलाने के बाद भाग जाते हैं। इतना सुनते ही वो लोग भड़क गए। वो उसके साथ गाली गलौज करने लगे।

अपनी जान बचाकर रोहित पंप में बने कमरे में घुसने लगा तो गुंडों ने अंदर घुसकर रोहित सहित दो अन्य कर्मचारियों को भी बुरी तरह मारा। वहां कुर्सी पटक दी और तोड़फोड़ भी की। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में पूरी कैद हो गई। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने लूट भी की है, लेकिन पुलिस इसे साधारण मारपीट का मामला बता रही है।

दुर्ग जिले खुलेआम चल रही गुंडागर्दी

इस तरह मारपीट करके लोगों से पैसा लूटने की ये पहले घटना नहीं है। इससे पहले भी वैशाली नगर थाना और छावनी क्षेत्र भी दुकान संचालकों से शराब के लिए गुंडों ने पैसे की मांग की। जब उन्होंने देने से मना किया तो उसके साथ मारपीट कर चाकू तक से हमला किया है।

Related Articles

Back to top button