छत्तीसगढ़

वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश : मोटर-सायकल की चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, मौके से 33 गाड़ियाँ जब्त

 

 

 

महासमुंद। CG CRIME NEWS : जिले के तहसील सरायपाली के पुलिस ने अहम सफलता हासिल करते हए, दुपहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। वाहन चोर गिरोह के तीन आरोपियो से 33 दुपहिया वाहन जब्त किया है। चोरी के जब्त वाहनों की कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है। सरायपाली क्षेत्र का मामला।

दरअसल, सरायपाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिल था कि एक व्यक्ति बिना नंबर के अपाचे दुपहिया वाहन के साथ कुटेला ओवरब्रीज पर संदिग्ध घुम रहा है। सूचना पर पुलिस घेराबंदी कर उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। तो उसने अपना नाम चैतन बेहरा उम्र 28 वर्ष निवासी थाना बलौदा सरायपाली बताया। पुलिस ने अपाचे वाहन के बारे मे पूछताछ की, तो पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने गोलमाल जवाब दिया। फिर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने आपने नाम चैतन बतलाते हुए, चोरी करना कबूल किया। और पुलिस को बताया कि वह खगेश दास उम्र 21 वर्ष निवासी बलौदा थाना सरायपाली, अलेख रौतिया उम्र 43 वर्ष निवासी बलौदा थाना सरायपाली के सहयोग से रायपुर व महासमुंद जिले के अलग-अलग जगहों पर दुपहिया वाहन चोरी करना बताया। पुलिस ने चैतन से मिली जानकारी के आधार पर बाकी दोनों को भी गिरफ्तार कर तीनों के घरों से 30 लाख रुपये के 33 दुपहिया वाहन मिला जिसे पुलिस ने जब्त करते हुए धारा 41(1+4) जा० फौ०, 379 भादवि के तहत दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। गौरतलब है कि इनका एक सहयोगी पहले से जेल मे बंद है। पुलिस अधीक्षक ने इस चोरी के घटना के खुलासा करने वाले सरायपाली थाना व सायबर के जवानो को पुरस्कृत भी किया है।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button