छत्तीसगढ़

पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने 17 अप्रैल तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

By Dinesh chourasiya

दिल्ली : : शराब घोटाले मामले में जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया  की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई. सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. जहां अदालत ने उन्हें 17 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया.

CBI की ओर से पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने अदालत को बताया कि जांच अहम मोड़ पर है. इसलिए हम सिसोदिया की न्यायिक हिरासत की अवधि बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

 

 

 

 

 

कोर्ट में पेशी के दौरान AAP मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. पुलिस ने सुरक्षा के लिए राउ एवेन्यु कोर्ट और बीजेपी मुख्यालय से पहले पुलिस बैरिकेड लगाए हैं.

CBI अदालत ने भी खारिज की थी

पिछले महीने दिल्ली की विशेष CBI कोर्ट ने सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. तब आप ने कहा था कि वह निचली अदालत के फैसले के खिलाफ मनीष सिसोदिया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे.

बता दें दिल्ली की नई शराब नीति में भ्रष्टाचार के आरोप में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था.

Related Articles

Back to top button