Uncategorized

दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में छात्रा पर ब्लेड से हमला, स्‍कूल से लौटते समय युवकों ने ब्लेड मारा

By Dinesh chourasiya

अस्पताल में उपचाराधीन छात्रा - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिले में सोमवार को युवती पर ब्लेड से हमला हुआ है। डुंडेरा में स्कूल से घर लौट रही 11वीं की छात्रा के गले पर एक युवक ने ब्लेड मार दिया। जिसका इलाज चल रहा है।

 घटना उतई थाना क्षेत्र की है। मोरिद डुंडेरा निवासी उमेश्‍वरी निषाद (16 वर्ष) आत्‍मानंद स्‍कूल में 11वीं का छात्रा है। सोमवार शाम को स्‍कूल से छुट्टी के बाद उमेश्‍वरी अपनी सहेलियों के साथ घर लौट रही थी। तभी कुछ युवकों ने उसका रास्‍ता रोकने की कोशिश की।

विरोध करने पर ब्लेड से छात्रा पर किया हमला

जब छात्रा उमेश्‍वरी निषाद ने विरोध किया, तो एक युवक ने ब्लेड निकालकर उसके गर्दन पर हमला कर दिया। इससे वो लहूलुहान होकर वहीं गिर गई। उमेश्वरी को खून से लथपथ देख उसकी सहेलियों ने शोर मचाया, तो आरोपी भाग निकले।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। छात्रा को पहले उतई अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्‍पताल रेफर कर दिया गया। इधर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान की कोशिश भी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button