
प्रेम-प्रसंग में युवक की बेरहमी से पिटाईः अस्पताल में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने बढ़ाई धारा
भिंड। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के भिंड (Bhind) में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या कथित प्रेम-प्रसंग (love affairs) के चलते होना बताया जा रहा है। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। मृतक का नाम अजय कुमार है। घटना जिले के फूप थाना क्षेत्र की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी अनुसार मृतक अजय एक युवती को उत्तरप्रदेश से फूप रेल्वे स्टेशन साथ लेकर आया था। जबकि युवक के परिजनों का कहना है कि युवती अपने घर में ही है। बावजूद इसके लड़के के साथ मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हुई है। बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद मृतक युवक ने इसकी शिकायत थाने में भी की थी। वहीं मृतक के भाई ने आरोपीयों की पिटाई से मौत होना बताया है। उसने कहा कि बॉबी, राजवीर, कप्तान सिंह, अखिलेश ने मिलकर भाई को मारा है।







वहीं इस पूरे मामले में एसपी शैलेंद सिंह चौहान ने बताया कि युवक के साथ मारपीट हुई थी। जो प्रथम दृष्टया साधारण चोट प्रतीत हो रही थी। फरयादी ने खुद इसकी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन मौत होने के बाद धारा में इजाफा किया गया है। पीएम के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की युवक की मौत का असली कारण क्या है। प्रेम प्रसंग को लेकर भी पुलिस मामले में जांच करेगी।






