
जीजा ने साली को बनाया हवस का शिकार: 3 साल तक करता रहा शारीरिक शोषण, CMHO कार्यालय में पदस्थ आरोपी पर FIR दर्ज
शहडोल। मध्यप्रदेश के शहडोल जिले (Shahdol) में एक बार फिर रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक जीजा ने अपनी साली के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए तीन साल तक जबरन दुराचार करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। जिसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जिला मुख्यालय के कोतवाली अंतर्गत सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी पर खुद की साली पर दुराचार का आरोप लगा है। पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 6 बहनों में सबसे बड़ी बहन का पति उसका जीजा 2020 से यानी 3 साल से उसका शारीरिक शोषण (physical torture) करता आ रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जीजा के खिलाफ धारा 376, 376(2N), 506, 323 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।







फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। वहीं इस मामले में शहडोल एसपी कुमार प्रतीक (SP Kumar Prateek) का कहना है कि कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दुराचार का मामला आया है। जिसमें FIR हो गई है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।






