CRIMEछत्तीसगढ़

शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

कर्नाटक। बेंगलुरु में प्रेमिका की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक पिछले पांच साल से लड़की से संबंध बना रहा था। हाल ही में दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हो रहा था। अलग-अलग जाति होने के कारण लड़की के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। मंगलवार को इसी बात पर झगड़ा हुआ तो आरोपी युवक ने लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

पुलिस को लड़की पर हमले की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे और जांच की तो पता चला कि लड़की का नाम लीला दिनकर है। लड़की पिछले पांच साल से आरोपी युवक के साथ रिलेशन में थी। आरोप है कि दोनों अलग-अलग जाति से थे, इसलिए लड़की के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे आरोपी ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ दस वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button